मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी के छठे दिन पूरा शहर श्याममय हो गया। यात्रा की शुरुआत से पहले पंडित संतोष झा ने चंदन तिलक लगाकर और आचार्य अमर पांडेय ने शॉल ओढ़ाकर भजन गायक राजीव सोनी को सम्मानित किया। राजीव सोनी ने यात्रा में एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति देकर यात्रा को यादगार बना दिया। यात्रा श्याम मंदिर सूतापट्टी से निकलकर गोदाम गली, सरैयागंज टावर, अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची, जहां मंदिर प्रबंध समिति के अनिल भरतिया एवं सदस्यों ने स्वागत किया। उसके बाद यात्रा गौशाला होते हुए श्री राणी सती दादी मंदिर दादीधाम सिकंदरपुर पहुंची। यहां मंदिर प्रबंध समिति के दर्जनों सदस्यों ने यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया। यात्रा त्रिवेणी अपार्टमेंट, द्वारिकापुरी, सिकन्दरपुर, टावर, सूता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.