मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी के सातवें दिन गुरुवार को उत्साह पूरे चरम पर रहा। बाबा श्याम के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। यात्रा की शुरूआत पंडित संतोष झा ने श्याम भक्तों को चंदन तिलक लगाकर की। यात्रा सूतापट्टी से निकलकर जवाहरलाल रोड, अंडी गोला, परती टोला, पुरानी बाजार, शनि मंदिर, नकुलवा चौक होते हुए मां बगलामुखी मंदिर पहुंची जहां चीकू नाथानी, मुरारी रूंगटा आदि ने श्याम भक्तों का स्वागत किया। उसके बाद यात्रा अमर सिनेमा रोड, कच्ची सराय रोड, छोटी कल्याणी, कल्याणी चौक, जवाहरलाल रोड, सूतापट्टी होती हुई श्याम मंदिर वापस पहुंची। यहां जगदीश बंका, विजय क्याल, हिमांशी पालरीवाल ने श्याम भक्तों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान गायक आचार्य विष्णु शर्मा ने भजन की प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.