कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- मनौरी बाजार में कृष्ण पक्ष सफला एकादशी पर सोमवार रात श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल के सदस्य सचिन केसरवानी के यहां हुआ। इसमें बाजार के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही संकीर्तन का आनंद लिया। इससे पहले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। प्रयागराज के सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित अमिलिया व भजन गायिका कुमारी लक्ष्मी गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। इस मौके पर रजत केसरवानी, वीरू केसरवानी, पवन केसरवानी, अंकित केसरवानी, जग्गा केसरवानी, मनीष केसरवानी, कान्हा, प्रदीप, अमित,आशीष, अंकुश, अनिल, जेंटिल, हिमांशु, संदीप, रवि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...