रांची, जनवरी 31 -- रांची। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में शनिवार को 187वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्री श्याम प्रभु, बजरंगबली एवं अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया। आरती के पश्चात महाभंडारा शुरू हुआ, जिसमें लगभग 2,500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुरेश सरावगी, गोपाल मुरारका, गौरव अग्रवाल और श्यामसुंदर शर्मा सहित भक्त सक्रिय रहे। इधर, श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में शनिवार को भगवान की विशेष पूजा के बाद पारंपरिक खिचड़ी महाभंडारे का आयोजन हुआ। पिछले 19 वर्षों से निरंतर चल रहे अनुष्ठान के 916 दिन पूरे हो चुके हैं। शनिवार को आयोजित इस भंडारे में 1,446 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नरसरिया सहित अन्य का योगदान रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.