भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर। द्वारकापुरी स्थित श्याम कुंज में चल रहे पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन बुधवार को उमेश्वर महादेव की स्थापना और मां जगदंबा के चमत्कार से जुड़ी झांकी प्रस्तुति की गई। जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ कथा में शामिल हुए। युवाचार्य आकाश शर्मा ने भुवनेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में भुवनेश्वर ज्योतिर्लिंग अंतिम है। इसकी पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। प्रवचन के दौरान शिव-सती चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.