नवादा, मई 29 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/संसू। श्री शतचण्डी महायज्ञ की भव्य जलयात्रा बुधवार को निकाली गयी। हिसुआ प्रखंड के तुंगी ग्राम में देवी भगवती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुबह 501 कलश के साथ श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियां व युवतियां पीले वस्त्र में सज-धज कर निकलीं। यज्ञ वेदी से आरम्भ हुई जलयात्रा में यज्ञाचार्य समेत समस्त ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। माता भगवती के जयकारे से समस्त तुंगी गांव गुंजायमान रहा। स्थानीय चक ग्राम के समीप से ढाढर नदी से जलभरी की गयी और जयकारों के ही बीच यज्ञ वेदी पर वापसी की गयी। यज्ञ मंडप में जल कलश रखा गया। इससे पूर्व भव्य झांकी के साथ तुंगी बाजार, राम बाजार और मंझवे गांव तक जल यात्रा निकाली गयी। समस्त आयोजन में मुख्य यजमान स्थानीय निवासी चुनचुन सिंह और सरिता कुमारी शामिल रहे जबकि यज्ञ कमेटी के सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.