गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा। सदर प्रखंड के फरठिया गांव में श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उसे लेकर 30 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 31 मार्च से 5 अप्रैल तक महायज्ञ और संध्या प्रवचन का आयोजन होगा। 6 अप्रैल को महाभंडारे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ समिति के सचिव उत्तम चौधरी ने बताया कि तैयारियां जोरों पर है। कमिटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य इसे सफल बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। यज्ञ में 50 से अधिक साधु-महात्माओं का आगमन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...