छपरा, मार्च 18 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड के भलुआ बुजुर्ग पंचायत के खानपुर गांव स्थित मां जगदंबा मंदिर परिसर में मंगलवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत मां जगदंबा मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञ मंडप से की गई। बड़ी संख्या में रंग-बिरंगे परिधान में महिला-पुरुष व युवक-युवती श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जलभरी के लिए जुलूस की शक्ल में निकले। श्रद्धालुओं के यज्ञ स्थल से निकलते ही पूरा वातावरण जय मां काली, जय शिव, जय, जय श्री राम की जयघोष से गूंज उठा। आकर्षक झांकी व हाथी-घोड़ा, बैंडबाजा व वाहनों के काफिला के साथ श्रद्धालुओं का जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से नगर भ्रमण करते हुए ताजपुर के ड्यूमाइगढ़ के सरयू नदी के पावन तट पर पहुंचा। इसके बाद प्रधानयज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मी कान्त पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.