आरा, दिसम्बर 13 -- आरा। निज प्रतिनिधि भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के डिलिया गांव में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर शनिवार को जलभरी सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल ग्राम डिलिया मां काली मंदिर से शुरू होकर दुलौर शिव मंदिर घाट तक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। सैकड़ों साधु-संत और श्रद्धालु जल कलश अपने माथे पर लेकर नदी घाट तक पहुंचे थे। इसके बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना की गई। यज्ञ के मुख्य यज्ञाधीश श्रीश्री 108 श्री शिवेश्वर दास जी महाराज अयोध्या धाम हैं। यज्ञ समिति के अनुसार पंचांग पूजन मंडप प्रवेश रविवार को होगा। इसके बाद वेदी पूजन एवं अरणी मंथन सोमवार को होगा। आहूति एवं भव्य भंडारा 19 दिसंबर को आयोजित होगा। मौके पर अयोध्या से पधारे श्रीश्री 108 श्री शिवेश्वर दास जी महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.