आगरा, जनवरी 8 -- तीर्थ नगरी सोरों के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री शंभू पंचदसनाम आह्वान अखाड़ा पर एक माह के लिए माघ मास का भंडारा शुरू हो गया है। बुधवार को अखाड़ा पर हुए भंडारे में साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। बता दें कि तीर्थ नगरी में हर पदी गंगा परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शंभू पंचदस नाम आवाहन अखाड़ा में ब्रह्मलीन महंत गणेश गिरि महाराज माघ मास भंडारा शुरू हो गया है। यह भंडारा निरंतर पिछले 21 वर्ष से चल रहा है। भंडारा में तीर्थ नगरी व आसपास के साधु संतों को प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। नागालैंड आश्रम के महंत थानापति किशन गिरि महाराज ने बताया कि भंडारे का आयोजन पौष मास की पूर्णिमा से लेकर माघ मास पूर्णिमा तक होगा। इसमें प्रतिदिन श्रद्धालु साधु संतों को भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद ले रहे हैं। भंडारा कराने के इच्छुक व्यक्ति...