लातेहार, जनवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक मंदिर परिसर में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मंदिर के 32वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गयी। मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम आगामी 28 जनवरी को कलश यात्रा से प्रारंभ होगा। 29 जनवरी को वेदी पूजन और दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जायेगा,जबकि 30 जनवरी को नौ कन्या पूजन के बाद अपराह्रन 12 बजे से संध्या साढ़े चार बजे तक भंडारा और रात्रि नौ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण किया जायेगा। भगवती जागरण में धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और रांची के कलाकार भाग लेगें। संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.