बेगुसराय, नवम्बर 26 -- बखरी, निज संवाददाता। श्री विश्वबंधु पुस्तकालय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चौक-चौराहों पर संभावित प्रत्याशियों और आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच पुस्तकालय के कुछ सदस्यों ने निर्वाचन पदाधिकारी पर मतदाता पुनर्नवीकरण के नाम पर शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए संरक्षण समिति को आवेदन दिया है, जिसमें शुल्क वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। मंगलवार देर संध्या हुई संरक्षण समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद आमसभा के पूर्व के निर्णय के अनुरूप मतदाता पुनर्नवीकरण शुल्क आमसभा में पारित प्रस्ताव के आलोक में जारी रखने का निर्णय लिया गया। संरक्षण समिति के संयोजक आनंदचंद्र झा ने बताया कि पुस्तकालय का अपना संविधान है, जिसके अनुरूप पिछले 69 वर्षों से संस्थान संचालित होता आ रहा है। संविधान के ...