मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- श्रीहरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति का तीन दिवसीय 86वां वार्षिक अधिवेशन हिंदू मॉडल स्कूल में 28 दिसंबर से आरंभ हो रहा है। शनिवार को इसके लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को इसके लिए आयोजन स्थल पर भूमि पूजन किया गया। पूजन पंडित लालजी पांडे ने कराया। आयोजक अतुल कपूर,शरद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, संरक्षक भोलानाथ खन्ना और अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल सहित सुरेंद्र अग्रवाल, चक्रेश लोहिया,संजय गोयल,विजय कुमार अग्रवाल,अरुण कपूर, संजय मेहरोत्रा, पंकज मेहरोत्रा,अनुराग अग्रवाल, नितिन शर्मा, सुरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...