चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- मनोहरपुर, संवाददाता। श्री विघ्न विनाशक मंदिर का आठवां पोटोत्सव फालगुन शुक्ल षष्ठी यानी सोमवार 23 फरवरी को आयोजित होगा। इस दौरान सुबह 11 बजे पाटोत्सव पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहीं 12.15 बजे हवन और आरती तथा एक बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं शाम में मनोहरपुर रेलवे फाटक के पास जगराता का आयोजन किया जायेगा। गणेश पूजा कमेटी द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...