देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज देहरादून गांधी रोड के विद्यालय प्रबंध समिति का त्रिवार्षिक चुनाव 8 मार्च को होगा। पीठासीन अधिकारी रामबाबू विमल ने बताया कि 6 मार्च को नामांकन पत्र सुबह डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक मिलेंगे। 7 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सतीश जैन ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण डेढ़ बजे से ढाई बजे तक होगा। 8 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इस संबंध में विद्याल के संरक्षक और आजीवन सदस्यों को सूचित कर दिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.