गढ़वा, नवम्बर 10 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रामलला दुबे ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे बैठक की जाए। स्वामी जी से बात कर यज्ञ की तिथि निर्धारित की जाए। यज्ञ में प्रवचन कर्ता का नाम उजागर किया जाए। स्वामी जी की कुटिया निर्माण के लिए स्थल की साफ-सफाई कर कुटिया का निर्माण किया जाए। यज्ञ के लिए धन राशि की व्यवस्था की जाए। कार्यकारी अध्यक्ष रामलला ने बताया कि यज्ञ के लिए कार्य प्रगति पर है। साफ-सफाई कराई जा रही है। बैठक के विनोद कुमार दुबे, रामाकांत पांडेय, घनश्याम दुबे, प्रवीण कुमार दुबे, शशि रंजन दुबे, देवेंद्र कुमार दुबे, मुकेश कुमार...