आरा, फरवरी 12 -- बिहिया। निज संवाददाता सुहाग की देवी मां महथिन की जन्मस्थली सिकरिया में गुरुवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया। आचार्य संजय जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ मंडप प्रवेश का कार्य वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ मंडप में चार वेदों के नाम पर चारों द्वार का नामकरण किया गया है। पूर्व में ऋग्वेद द्वार, पश्चिम में श्यामदेव द्वार, उत्तर में अथर्ववेद द्वार और दक्षिण में यजुर्वेद द्वार बनाये गये हैं। यज्ञ मंडप में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का यज्ञ पाठ शुरू हो गया, जो 17 फरवरी (पूर्णाहूति ) के दिन तक लगातार चलेगा। इसके साथ ही साथ प्रवचन संग भजन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया। प्रवचन सभागार में 3: 00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। प्रवचन रोजाना शाम 5.30 बजे से होगा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.