हापुड़, फरवरी 20 -- नगर के चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हापुड़ का 62वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन गायकों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। भगवत धाम हरिद्वार के महामंडलेश्वर डा.विवेकानंद महाराज और स्वामी रविंद्रानंद महाराज ने अपने प्रवचनों से प्रेरित किया। विवेकानंद महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति से ज्यादा कुछ नहीं है, यदि व्यक्ति भगवान को याद करता है तो बहुत सारी बुराइयों से बच जाता है। रविंद्र आनंद महाराज ने कृष्ण भक्ति के भजनों से भाव विभोर कर दिया। वृंदावन से पधारे रमेश जी रसिक द्वारा भी प्रवचन और भक्ति संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति का स्वरूप प्यार का है। इसलिए निस्वार्थ होकर ईश्वर से प्रेम किया जाए तो भक्त को भक्ति जल्दी प्राप्त होती है। बृजेश कौशिक, ध्रुव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.