बुलंदशहर, जनवरी 21 -- प्राचीन चामुंडा मंदिर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव पर पांच दिवसीय महायज्ञ संपन्न कराने के लिए सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव पर पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ करने के लिए जाह्नवी द्वार से सैकड़ों महिलाओं, युवतियों ने गंगा जल से भरे कलशों को सिर पर रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में परम संत पुरविया बाबा के चित्र की झांकी, घोड़े, बैंड बाजे, डीजे के साथ निकाली। कलश यात्रा में घोड़ों का नृत्य देखेने के लिए भीड़ लगी रही। कलश यात्रा जाह्नवी द्वार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अहार गेट होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पहुंची। समस्त कलशों को यज्ञ वेदी के चारों ओर विराजमान कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। महायज्ञ का आयोजन 2...