लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- बजाज चीनी मिल गोला इकाई परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 29 वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मिल कर्मियों ने सहभागिता की। मंदिर के पुजारी सुधीर बिजल्वाण ने मुख्य यजमान के रूप में चीनी मिल के यूनिट हेड राकेश यादव एवं उनकी पत्नी शिखा यादव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया। वातावरण वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर एके पांडेय, पीएस चतुर्वेदी, केके तिवारी, पीसी गुप्ता, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, जीएन सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दीपक सिंघल, धर्मेंद्र सचान, गोपाल जायसवाल, चेतराम सिंह सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हवन-पू...