सासाराम, जनवरी 13 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार को श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के अवसर पर भव्य जलभरी यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। जलभरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर निकले श्रद्धालुओं के जयघोष और गाजे-बाजे से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महायज्ञ जीयर स्वामी के सान्निध्य में 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 18 जनवरी तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...