गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। आरकेजी ग्लोबल स्कूल में द स्पोर्ट्स मीट 2025 में शनिवार को खो-खो टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें श्री राम मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, रेनैसांस स्कूल दूसरे और केडीबी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रधानाचार्या कैप्टन डॉ. दिनीषा भारद्वाज ने किया। विजेता टीम को प्रधानाचार्या कैप्टन संदीप पांडेय और आरकेजीआईटी डीन डॉ. आरजी गर्ग ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...