बिजनौर, जनवरी 22 -- स्योहारा। अयोध्या में श्री राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर यहां मोहल्ला मिल्कीयान बड़े से मंदिर पर सैनी समाज द्वारा स्थापित शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा 11:00 बजे से शुरू हुआ और भक्तों के आने तक जारी रहा। इस दौरान भक्तों को भोजन और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ा शिव मंदिर के कार्यकर्ता विपिन सैनी, कोमल सैनी, शुलेंद्र सैनी दीपक सैनी, अंकित सैनी आदि ने बताया कि राम मंदिर सदियों पुरानी परंपराओं और आस्थाओं का प्रतीक है, जिसके दो वर्ष पूरा होने पर हिंदू समाज अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। इस उपलक्ष में यह भंडारा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.