कानपुर, जनवरी 12 -- श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा प्रबंधक समिति मन्दिर बाई जी भगवान श्री राम के अयोध्या मन्दिर में विराजमान होने की द्वितीय वर्षगांठ पर 22 जनवरी को शोभायात्रा निकालेगी। यह शोभायात्रा दोपहर दो बजे काहूकोठी से प्रारम्भ होकर नयागंज, हूलागंज, भूसाटोली, सुनराहीदेवी, तिलियाना, श्रीनागेश्वर मन्दिर से नयागंज तिरपाल मार्केट, बिरहाना रोड होते हुए दीन दयाल वाटिका फूलबाग चौराहे पर पूर्ण विश्राम करेगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री विवेक अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष निशांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, उत्कर्ष अग्निहोत्री, शिवम ओमर, प्रसून गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, पुनीत गुप्ता और अंकित गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...