पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। नगर के मोहन सरस्वती शिशु मंदिर मे राष्टीय स्वयं सेवक संघ की बैठक हुई। इसमें हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सम्मलेन के लिए श्रीराम जानकी समिति का गठन किया गया। हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 27 जनवरी को सुबह 11 बजे श्रीराम लीला मैदान में किया जाएगा। बैठक मे मौजूद लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक दुष्यंत, विभाग संघ चालक ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.