हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता प्राचीन श्री रामलीला मैदान में रविवार शाम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान समेत राम दरबार की झांकी देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम का राज तिलक किया गया उसके बाद सभी गणमान्य लोगों ने राजगद्दी की आरती की। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में काली अखाड़ा, महाकाल अखाड़ा, बड़े हनुमानजी, रोड शो, माता दुर्गा की झांकी, गणेशजी की झांकी, नव दुर्गा झांकी, छोलिया नृत्य, उत्तराखंड की मां नंदा सुनंदा सहित लगभग 40 झांकियां शामिल रहीं। भगवान श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.