दुमका, फरवरी 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत छोटीरणबहियार में आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन दिव्या देवी अयोध्या वासियों द्वारा राम जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। इस मौके पर बड़ी ही सुंदर रूप से राम लाला के बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक ने प्रवचन करते हुए श्री राम के विभिन्न लीलाओं को सुनाया। कहा कि भगवान श्री राम त्रेतायुग में रघुकुल में जन्में विष्णु के सातवें अवतार थे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन की गाथा है। कथावाचक ने कहा कि श्री राम का जन्म अयोध्या में चैत्र मास की नवमी को राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर में हुआ था। वे चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने ऋषि विश्वामित्र के साथ जाकर राक्षसों का वध किया और मिथिला में माता सीता से विवाह किया। कथावाचक ने कहा कि रावण का वध करने के बाद राम,सीता और लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.