दुमका, फरवरी 15 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत छोटीरनबहियार श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस दिव्या देवी अयोध्या वासियों द्वारा मनाया गया राम जन्मोत्सव का वर्णन किया,बड़ी ही सुंदर रूप से राम लाला सरकार की वाल लीलाओं का वर्णन किया जिसमें नामकरण संस्कार मुंडन संस्कार आदि का वर्णन हुआ कथा में बताया गया कि यज्ञोपवीत संस्कार के बाद भगवान श्री राम गुरु के घर विद्या ग्रहण करने गए बहुत ही कम समय में विद्या को ग्रहण के लिया और अयोध्या वापिस आ गए। श्री राम बचपन से ही माता पिता की आज्ञा का पालन करते है अपने भाइयों के साथ मिलकर रहते है साथ में खेलते साथ में भोजन करते और पिता की आज्ञा से प्रजा के लिए वही कार्य करते जिससे सबको सुख प्राप्त हो माता पिता को अपने बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए बचपन से ही प्रयास करना चाहिए माता बच्चों की प्रथम गुरु ...