कटिहार, दिसम्बर 8 -- फलका, एक संवाददाता रविवार को फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत अंतर्गत फुलडोभी ब्राह्मण टोला गांव में नौ दिवसीय सर्वधर्म समन्वय सनातन श्री श्री 108 राम कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने को लेकर 501 कुंवारी कन्या व महिलाओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर के कुआं से जल भरकर किया गया।शोभा यात्रा खानाघाट, बक्सीडीह,धनेठा,गयारहिका आदि गांव का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह- जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी।कलश यात्रा के संपन्न होने के पश्चात श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन के परम पूज्य विवेक सागर दास जी महाराज के द्वारा नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.