गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री रामलला मंदिर सोनपुरवा में श्री रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक श्री रामचरित्र मानस पाठ और विद्वान आचार्य द्वारा प्रवचन का भी आयोजन होगा। महोत्सव के अंतिम दिन नवमी को गढ़वा शहर और आसपास से निकलने वाले अखाड़ा जुलूस का स्वागत किया जाएगा। महोत्सव में गढ़वा के गणमान्य महानुभावों व प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। यह निर्णय श्री रामलला मंदिर समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में अलखनाथ पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। श्री रामलला मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार श्री रामचरित मानस पाठ और रामकथा प्रवचन के लिए वृंदावन के विद्वान आचार्य श्री संजय कृष्ण शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। रामनवमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.