लखनऊ, जनवरी 22 -- श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर से गांव तक कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं शोभा यात्रा निकाली गई तो कहीं रामायण व सुंदरकांड का पाठ हुआ। हवन-पूजन के साथ जगह -जगह कंबल वितरण व भंडारे लगाये गए। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा की ओर से गुरुवार को हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा निकाली गई। कुर्सी रोड स्थित महासभा के मुख्यालय पर एमएलसी पवन सिंह चौहान व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। युवा नेता आयुष्मान त्रिवेदी के नेतृत्व में निकाली यात्रा गुडम्बा, टेढ़ी पुलिया होते हुये हनुमान सेतु पहुंचने से पहले गुलाचीन मंदिर पर पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने वहीं रुककर गुलाचीन मंदिर में हनु...