हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हज़ारीबाग। बुधवार को सनराइज ग्रुप के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री रामराज्य महोत्सव झंडा शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा से पूरा नगर राममय हो उठा। शोभायात्रा का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रचार-प्रसार करना था। यात्रा का शुभारंभ काली बाड़ी, दुर्गा मंडप और भगत सिंह चौक से हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम का स्मरण कर जयकारे लगाए। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने रामनाम संकीर्तन करते हुए पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण और समरस समाज की ओर ले जाता हैं। उन्होंने इस आयोजन को सामाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.