लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्री रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को कलश स्थापना के लिए पावर गंज देवी मंडप से सुबह 7:30 कलश भव्य शोभा यात्रा लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में आधुनिक और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ झंडे पताकों के साथ निकाली जाएगी। वृंदावन से प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि जी अपने पांच सहयोगियों के साथ नौ दिनों तक रात्रि में भक्तिमय भजनों के साथ प्रवचन करेंगी। रामचरितमानस पाठ के लिए व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी अपने नौ सहयोगियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.