मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- श्री राम कथा आयोजन सेवा ट्रस्ट की कांशीराम नगर में चल रही राम कथा में मंगलवार को कथा व्यास अमित शर्मा ने श्री राम द्वारा अंगद को रावण के पास शांति दूत बनाकर भेजने का प्रसंग सुनाया। इसी दौरान कथा व्यास ने दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल और जितेंद्र प्रताप सिंह आदि को सम्मानित किया। ट्रस्ट के संसथापक विपिन कुमार दुबे, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा सहित बृजेंद्र राज सिंह, सुदीश कुमार सिंह, संजय कुमार,महेश आदि आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...