धनबाद, अप्रैल 1 -- कतरास। कतरास के पचगढ़ी बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में सोमवार को मारवाड़ी महिला समिति एवं दादी परिवार के तत्वाधान में गणगौर स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। मौके पर रानीसती दादी जी का सिंधारा उत्सव मनाया गया। जिसमें समाज की महिलाएं और बच्चे भाग लिए। गणगौर के गीतों की धुन चमकन घाघरो ये चमकन चिर बोल बाई रौवा थार कुण कुण वीर...., का आनंद उठाया। मौके पर शाखा अध्यक्ष रीतू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मीना खैतान, मंजू अग्रवाल, संगीता जालान, मीना अग्रवाल, मंजू पटवारी, मंजू चौधरी आदि शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.