बोकारो, दिसम्बर 22 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के महाराज श्री अग्रसेन महाराज स्मृति भवन में दादी परिवार द्वारा रविवार को श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया। यहां दादी के दरबार को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दादी जी का अलौकिक शृंगार कर पूजन के बाद पाठ शुरू किया गया। पूजारी संतोष दीक्षित ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर दादी की पूजा-अर्चना की व मंगल पाठ किया। गिरिडीह के मशहूर गायक आकाश व परिचय ने दादी के नाम एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी मुग्ध हो गए। वहीं फुलों की होली, छप्पन भोग व सवामनी आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दादी परिवार की कविता अग्रवाल, रेणू गोयल, बबीता गर्ग, रेणू अग्रवाल, प्...