देहरादून, जनवरी 31 -- देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के तीन छात्रों ने राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग के खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में परिसर के प्राक्शास्त्री प्रथम वर्ष के कृष्णा शर्मा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शास्त्री द्वितीय वर्ष के अभिषेक तिवारी ने 65 किलो भार वर्ग में द्वितीय व प्राक्शास्त्री द्वितीय वर्ष के राघव शर्मा ने 71 किलो भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्रों का निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने अभिनंदन किया। परिसर के योग विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुश्ती विशेषज्ञ हर्षित परिहार ने तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.