सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- लंभुआ, संवाददाता । भीषण ठंड व कोहरे को देखते हुए लंभुआ आश्रम पर श्री योग वेदांत सेवा समिति ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर निराश्रित व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। कंबल वितरण का आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति लंभुआ के अध्यक्ष व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ रामकृपाल वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें लगभग पचास से अधिक निराश्रित व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। मौके पर सहयोगी के रूप में राम उजागिर वर्मा, गायत्री देवी, राम दुलार, महेश चंद्र, राम मनोहर, अमर बहादुर, राम तवंकल, दीनानाथ सिंह व मीरा अग्रहरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...