जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, निज संवाददाता श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में 14 फरवरी के दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के गांधी मैदान स्थित मंदिर परिसर में किया गया। जहां संत श्री आशारामजी बापू के भक्तों और श्रद्धालुओं ने अपने माता-पिता का पूजन किया। कार्यक्रम में आए बच्चों ने भी अपने माता-पिता के फूल-माला और चंदन की टीका लगाकर पूजन किया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जहानाबाद जिले के बापू भक्तों ने एक कार्यक्रम को आयोजित करते हुए 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे न मनाकर संत श्री आशारामजी बापू के द्वारा प्रेरित मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए आह्वान किया। वहीं इस कार्यक्रम के सफल संचालन करवाने के लिए समिति के अध्यक्ष उमाकांत राय, अमरेश कुमार पंकज, सुनील कुमार, वीरभद्र भाई, प्रियंका पंकज समेत और भी कई श्...