छपरा, फरवरी 19 -- फोटो- 7 मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक छपरा। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने फीता काटकर किया। शिविर में 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई तथा आयुर्वेदिक दवाओं का भी मुफ्त वितरण किया गया। उद्घाटन के अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और आम नागरिकों को सस्ती एवं प्रभावी चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.