रांची, जनवरी 13 -- रांची। श्री माहेश्वरी सभा की ओर से 18 जनवरी को दिन के नौ बजे से अपर बाजार में माहेश्वरी भवन परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण होगा। इसके बाद चिकित्सक मरीजों को रोग निदान के लिए परामर्श देंगे। वहीं, समाज से संबद्ध लोग समेत अन्य रक्तदान करेंगे। आयोजन कमेटी के संयोजक दिनेश काबरा, सरला चितलांगिया व पूनम राठी ने बताया कि शिविर में एकत्र रक्त को अस्पतालों में भर्ती मरीजों की प्राण रक्षा के लिए ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...