गया, फरवरी 4 -- नौ दिवसीय श्री श्री मारुति महायज्ञ और मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर दुबहल के साथ आसपास का इलाका भक्तिमय में सराबोर हो गया। महायज्ञ में गया जी शहर, बोधगया के अलावा आसपास के गांवों की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही। महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचाग पूजन व मंडप प्रवेश कराया गया। अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके बाद यज्ञ मंडप की फेरी के लिए सुबह से लेकर रात तक महिलाओं की कतार लगी रही। तीसरे दिन गुरुवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्रीरामकथा के साथ ही रामलीला का हो रहा मंचन आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह व सचिव नारायण सिंह ने बताया कि काशी विवि के प्रोफेसर आचार्य सचिन जी के आचार्यत्व में श्री मारुति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हुआ। शाम 7 से 10 बजे तक वृं...