रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड के इरगू टोली स्थित श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने श्री राणी सती मंदिर से कलश में जल भरा, जिसके बाद जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर और किशोरगंज होते हुए पुनः मंदिर पहुंचे। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शाम पांच बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच खीर का महाभोग वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के संदीप हेम्ब्रम, सागर हेम्ब्रम, रजनीश पांडे, हरीश वर्मा, राम उरांव, मुकेश वर्मा, रिंकू शर्मा, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.