रांची, फरवरी 24 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। मोहन नगर में सात मार्च से आयोजित होने वाले श्रीश्री मारुति नंदन जी प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर मंगलवार को नवनिर्मित मंदिर परिसर में संकल्पित केसरिया ध्वज लगाया गया। मोहन नगर के पुजारी रामनरेश पांडे ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प लेकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आयोजन समिति के सदस्य कृष्णा चौहान ने बताया कि 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। उसी दिन मंडप प्रवेश एवं अरणी मंथन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 8 मार्च को बेदी पूजन एवं अन्नाधिवास, 9 मार्च को प्रतिमा का नगर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.