रामगढ़, मार्च 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को दोपहर 3 बजे से दादी मंदिर के प्रांगण में श्री रानी सती दादी का होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें दादी भव्य दरबार को रंग-बिरंगे फूलों के साथ सजाया जाएगा। श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्य मीठे-मीठे भजनों के बीच फूलों की होली के साथ दादी का महोत्सव मनाएंगी। संध्या महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने रामगढ़ के सभी दादी भक्तों से इस होली महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.