रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। संकट मोचन मंदिर, मेन रोड में मंगलवार को श्री महावीर मंडल, रांची महानगर की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल्ले में राम वाटिका सभागार का निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन 1008 महामंडलेश्वर सूरज नारायण त्यागी एवं अन्य अतिथि करेंगे। बैठक में रामनवमी की तैयारी पर भी चर्चा हुई। मंडल के संयोजक डॉ दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष राजेश्वर राज्य, रवि प्रकाश टुन्ना, महेश सोनी, बादल सिंह, अनिल केशरी, श्याम बाबा, ललित चौधरी, अमरनाथ सरकार, सुधीर अखोरी, अमन जायसवाल, अमन सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.