रांची, फरवरी 22 -- रांची। श्री महावीर मंडल, रांची में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अब तक कुल 893 सदस्यों ने सदस्यता का नवीकरण कराया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 24 और 25 फरवरी को नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद हेतु 45 वर्ष की आयु व 2,100 रुपये शुल्क, जबकि अन्य पदों के लिए 30 वर्ष की आयु व 1,100 रुपये शुल्क निर्धारित है। 26 फरवरी को नामांकन दाखिल होगा और 27 को नाम वापसी होगी। 8 मार्च को महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में मतदान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...