रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को अपराह्न तीन बजे दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक में किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही रामनवमी भव्य रूप से मनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों का दौरा करेंगे। बड़े धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाने के लिए तैयारी की जा रही है। श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव तथा मंत्री सुभाष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी अखाड़ाधारी अपने-अपने लाइसेंस का नवीकरण यथा शीघ्र करा लें। साथ ही जिला प्रशासन रांची से आग्रह किया है कि दूसरे मंगलवारी जुलूस के दिन प्रशासन चलंत शौचालय एवं पानी, विद्युत की व्यवस्था करे। शंकराचार्य का स्वागत किया श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची ने मारवाड़ी भवन...