कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर। आनंदपुरी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री शांतिनाथ भगवान के आगमन की 16वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री महावीर भक्तामर विधान का आयोजन किया गया। जैन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा करके अष्ट द्रव से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने वात्सल भोज ग्रहण किया। इसके पुण्यार्जक डॉ. अनूप जैन-चेतना जैन हैं। यहां मुकेश जैन, महेंद्र कटारिया, डॉ अनूप जैन, साधना जैन, संजीव जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन, रवि जैन, मृदुला जैन, समता जैन, पूनम जैन और नीलम जैन उपस्थित रहीं। सीसामऊ स्थित सहस्रफनी पारस धाम जैन मंदिर में 15 दिसंबर तक श्री पारसनाथ भक्तामर महामंडल विधान चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...