देहरादून, मार्च 28 -- श्री महाकाल सेवा समिति निरंतर जनहित के कार्य करती रहेगी। यह बात शुक्रवार को श्री महाकाल सेवा समिति की प्रथम वार्षिक स्मारिका समर्पण के लोकार्पण के अवसर पर पत्रिका के संपादक कथा व्यास सुभाष जोशी ने कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिति समाज को प्रकृति, पर्यावरण, आपसी सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को दवा, सेनेटाइजर, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया। हर तीसरे माह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, किसी भी धर्म संप्रदाय में जाति भेद से उपर उठकर समाज की दशा व दिशा के प्रति जागरूकता के लिए समर्पण बहुत जरूरी है। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने समिति के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि श्री महाकाल सेवा समिति लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.